संविधान को लेकर कांग्रेस ने झूठ फैलाया था, हरियाणा की जनता ने साबित किया: डॉ नरोत्तम मिश्रा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

New India Times

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत व जम्मू काश्मीर में अच्छे प्रदर्शन का जश्न दतिया में भी मना। पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जलेबी से मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने बात दिया है कि संविधान को लेकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था। सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

संविधान को लेकर कांग्रेस ने झूठ फैलाया था, हरियाणा की जनता ने साबित किया: डॉ नरोत्तम मिश्रा | New India Times

दतिया के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे इस कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का जश्न जलेबी से एक दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया गया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी का जलेबी से मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते  हुए डॉ  मिश्रा ने कहा कि आप सब इस बात को लेकर अपने को गौरवांवित महसूस कर सकते हैं कि आप विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। आप सब देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं यही कारण है कि आप सब के परिश्रम व समपर्ण से आज सभी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। सदस्यता अभियान में अब तक करोड़ों लोग हमसे जुड़ चुके हैं और करोड़ो ही जुड़ने की कतार में हैं। आप सब इस अभियान में इसी समपर्ण से जुटे रहे इस बार हम नया इतिहास रचेंगे।

डॉ मिश्रा ने कहा कि हरियाणा चुनाव ने बता दिया है कि कांग्रेस का सँविधान बदलने का झूठा प्रपंच अब देश जान चुका है। लोकसभा चुनाव में सविधान को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोलकर भ्रम फैलाया था। इससे कुछ आंशिक सफलता भी कांग्रेस को मिली। कुछ सीटें बढ़ाने में वह कामयाब भी रही। लेकिन सब जानते हैं कि झूठ की ज्यादा उम्र नहीं होती है हरियाणा की जनता ने यह साबित भी कर दिया है। वहां आरक्षित सीटों पर भाजपा को मिला भारी समर्थन इसका प्रमाण है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस इसी तरह आने वाले महाराष्ट्र चुनाव में भी मुंह की खायगी क्योंकि जनता अब कांग्रेस का असलियत जान चुकी है। डॉ मिश्रा ने इस अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड सदस्य बनाने वाले पार्टी पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.