मुख्यमंत्री द्वारा 9 अक्टूबर को देवराज हॉस्पिटल का होगा उद्धघाटन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री द्वारा 9 अक्टूबर को देवराज हॉस्पिटल का होगा उद्धघाटन | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं, जहां वे देवराज हॉस्पिटल (देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस) का उदघाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सायंकाल लगभग 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरैरी-बड़ागाँव के समीप आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर ने मंगलवार को हॉस्पिटल पहुंचकर उदघाटन समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने हॉस्पिटल परिसर एवं कार्यक्रम के लिए बनाए गए पण्डाल, मंच और पार्किंग की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार हों कि कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य नागरिक आसानी से पण्डाल में पहुँच सकें। इसके लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही, अतिविशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के लिए पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए और चूंकि उदघाटन समारोह सायंकाल में है, रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश रैनवाल, एसडीएम मुरार श्री अशोक चौहान एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.