पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरुकता हेतु चलाए जा रहे “अभिमन्यु अभियान” में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर्व में गरबा पांडाल, हाटबाजार, टूरिस्ट पैलेस, स्कूल-कालेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महिला एवं सायबर संबंधित अपराधों से जागरुकता लाने के लिए जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ., थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 08-10-2024 को एस.डी.ओ.पी. धामनोद सुश्री मोनिका सिंह के कुशल नेतृत्व व थाना प्रभारी मांडव निरीक्षक अभय नेमा द्वारा टूरिस्ट स्पॉट मांडु में आए टूरिस्ट व क्षेत्रीय महिलाओं को अभिमन्यु का सेल्फी पाईट व होडिंग के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों जैसे- नशा, दहेज, अशिक्षा, लिंगभेद, रुढिवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धार क्रमांक-04 व थाना प्रभारी सागौर उनि प्रशांत पाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-सागौर के स्कूलो में जाकर छात्र-छात्राओं को “अभिमन्यु अभियान” के तहत महिला संबंधी अपराधो के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया एवं छात्रों को समाज में शिक्षा रूपी शस्त्र के माध्यम से अभिमन्यु की तरह बनकर महिलाओ व बच्चो के प्रति सजग व संवेदनशील होकर उनकी रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई गई।

