शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बचा, स्टैंड के गोदाम में बारूद का भंडार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बचा, स्टैंड के गोदाम में बारूद का भंडार | New India Times

थाना खुदागंज पुलिस ने टेंट के गोदाम में बड़ी संख्या में बारूद का भंडार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बारूद के ढेर से कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, अवैध पटाखा भंडार के कारण अनेकों की जान माल की हानि हो भी हो चुकी है, दीपावली के त्योहार नज़दीक आ रहा इसे के चलते मोटे काम के चक्कर में लोग अवैध पटका बना और अवैध तरीके से भंडार करते हैं, और इस के कारण कई हसदे भी हो चुके हैं, इस लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

दरअसल पूरा मामला शाहजहांपुर से थाना खुदागंज का है आशीष गुप्ता की क्षेत्र में टेंट की गोदाम है, गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखा भरे होने की सूचना पर सत्यप्रकाश प्रभारी निरीक्षक ने उo निo राजेंद्र सिंह, उo निo विनीत कुमार, हेo काo मोo सलीम, नंदकिशोर आदि पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो गोदाम बन्द मिला और आशुतोष भी नहीं मिल सकता, गोदाम में टेंट के समान भरा था, साथ पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया, आशुतोष गुप्ता मौके से फरार।

क्षेत्राधिकार अमित चौरसिया ने बताया कि सूचना मिली कि थाना खुदागंज क्षेत्र में आशुतोष गुप्ता जो टेंट का काम करते हैं उन्होंने अवैध रूप से पटाखे का भंडार किया है खुदागंज प्रभारी द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर व मेरे द्वारा मौका मुआयना किया गया। बरामद अवैध पटाखों को सील कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.