रेलवे किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को दी गई जानकारी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रेलवे किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को दी गई जानकारी | New India Times

जनपद खीरी के ब्लॉक पसगवां के अंतर्गत दिनांक 4 अक्टूबर 24 को समय करीब 4:30 बजे उचौलिया रेलवे स्टेशन से प्राप्त मेमो के आधार पर सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उचौलिया हमराही फोर्स के साथ सोनौआ क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो एक युवक जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है का शव रेलवे ट्रैक के किनारे दक्षिण की ओर पढ़ा हुआ था जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी मौजूद लोगों से पता करते हुए यह जानकारी मिली कि मृतक का नाम तेज कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम लोना थाना मझिला जनपद हरदोई है।

घर पर सूचना दी गई मृतक के पिता तथा परिजन व ग्राम वासी उपस्थित आए जिन्होंने पहचाना और बताया कि मृतक तेज कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र करीब 25 वर्ष मानसिक रूप से बीमार था तथा विक्षिप्त था जिसका काफी लंबे समय से दवाई इलाज चल रहा था। इसे बांध कर रखा जाता था लेकिन आज किसी समय मौका पाकर घर से चला आया और ट्रेन के नीचे कट कर उसकी मृत्यु हो गई।

मौके पर ही मेमो के आधार पर पंचायत नामा की कार्यवाही कर डेड बॉडी को वास्ते पोस्टमार्टम मोर्चरी हाउस लखीमपुर खीरी रवाना किया जा चुका है शांति व्यवस्था बनी हुई है अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। रिपोर्ट सादर सेवा में प्रेषित है। मनीष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना उचौलिया लखीमपुर खीरी द्वारा जानकारी दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article