मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के सभासद रामानंद मद्धेशिया का 19 वर्षीय पुत्र रजत कुमार पीपीगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। इस मामले में सभासद पिता ने पीपीगंज पुलिस को सोमवार को तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के सभासद रामानंद मद्धेशिया ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है कि मेरे पुत्र रजत कुमार उम्र 19 वर्ष को गायब कर मेरे विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा साजिश रची गई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि मेरा बेटा जब भी बाहर जाता था तब बताता था लेकिन कुछ नहीं बताया और उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है।
इस मामले में हमको धमकी भी मिल रही थी जिसपर हमने एक सप्ताह पूर्व हमने एस एस पी को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका भी जताई थी अब हमारा पूरा परिवार सदमे में हैं। इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह से बात किया गया तों उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है। जांच पड़ताल कर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

