रसोईघर में मिली खामियों को सही करने के दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रसोईघर में मिली खामियों को सही करने के दिए निर्देश | New India Times

जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा के निर्देश अनुसार राजकीय बाल गृह बालक का निगरानी समिति के  मनोज कुमार सिद्धू, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 42, चन्द्र मोहन चतुर्वेदी अपर जिला जज कोर्ट सख्या 9, पीयूश तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 12,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सिविल जज सी0डि0 श्रीमती प्रियंका सिंह द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी अधीक्षक  राम विनय द्वारा बताया गया कि बाल गृह में कुल 56 बच्चे है, जिसमें 43 किशोर व 13 शिशु है।

बालगृह के रसोइघर का निरीक्षण करने पर वहाॅ प्राप्त खाद्य सामग्रिया उत्कृश्ट गुणवत्ता की नही पाई गयी तथा फिज्र में रखी सब्जियाॅ व मसाले खराब पाये गये जिसके सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिया गया कि बच्चों की खाने पीने की गुणवत्ता के साथ किसी तरह की लापरवाही नही की जाए। निरीक्षण के समय एक किशोर  को चिकन पाॅक्स का होना बताया गया जिसे अन्य बच्चों से अलग रखने के निर्देश दिए गये। किचन की साफ-सफाई के साथ नियमित रूप से फागिंग कराने के निर्देश दिए।

By nit