स्टेडियम की बंद पड़ी दुकान में हुई गाय की मौत | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना ऐशबाग के सामने नगर निगम जोन 11 वार्ड क्रमांक 40 स्टेडियम की बंद पड़ी दुकानों में शटर नहीं है और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिस कारण कीचड़ है। उसी कीचड़ में गाय की मौत हो गई है। इस मामले में कोई अब तक जवाब देही सामने नहीं आई है। नगर निगम के द्वारा दुकानों की साफ सफाई रखरखाव का कार्य भी नहीं देखा जाता है। जर्जर हालत में स्टेडियम और उसकी दुकानों में गंभीर मामलों से रहवासी भी परेशान हैं। रोड की हालत बहुत खराब है। रोड को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस के नेताओं ने सड़क पर आकर नगर निगम का विरोध किया था। गड्ढों में पानी भर कर उसमें नाव चलाया था फिर भी कोई असर नजर नहीं आया।

By nit