मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने टॉवर के उपकरण चोरी करने वाले विकास कुमार, राजू सिंह उर्फ लाडला जिला मुरादाबाद के दो भाइयों को किया गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद। 23 सितंबर 24 को विभु सिंह टेक्नीशियन आईएस टेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के द्वारा थाना तिलहर पर टावर के उपकरण चोरी करने की अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विशाल प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया।
उप निरीक्षक सुखेंद्र पाल ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर विकास कुमार, राजू सिंह उर्फ लाडला थाना पखवाड़ा जनपद मुरादाबाद को किया को गिरफ्तार इनके कब्जे से चोरी किए गए टावर के उपकरण बरामद, पकड़े गए दोनों सगे भाई हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए राजू सिंह उर्फ लाडला ने बताया कि व और उसका सगा बड़ा भाई विकास व विकास का साला मानव सभी लोग मोबाइल टावर कंपनी में काम करते थे लेकिन कंपनी ने हम लोगों को किसी कारण नौकरी से निकाल दिया हम लोग मिलकर टावरों के उपकरण चोरी करने लगे।

