दमुआ थाने में पत्रकारों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाने में पत्रकारों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

विगत दिनों छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र में में पत्रकार ललित डहरिया के उपर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में आज कन्हान प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी मोहन मृशकोले को ज्ञापन सौंपा गया। क्लब द्वारा मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने में अध्यक्ष रमेश राही, सचिव मोहसिन चिश्ती, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, गुलाब बरबड़े,शिव यादव,चेतन मिश्रा, रफीक आलम, रामराव झरबड़े समस्त पत्रकारगण शामिल रहे।

By nit