मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर मप्र के निर्देशानुसार दिनांक 14.09.2024 को जिला न्यायालय बुरहानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर जिला न्यायाधीश/सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्ताओं साथ ही न्यायिक कर्मचारियों से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
शुभांरभ कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री शेख सलीम, श्री इन्दु कान्त तिवारी, सचिव/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सूर्यप्रकाश शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती कल्पना मरावी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री अजय कुमार यदु, जिला रजिस्ट्रार/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगण, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के जिला विधि के सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक, जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के पद अधिकारियों में सर्वश्री युनूस पटेल अध्यक्ष, श्री संतोष देवताले सचिव के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यगण, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लोक अदालत हेतु कुल 12 खंडपीठ गठित की गई। लोक अदालत के माध्यम से कुल 2529 प्रकरण निराकृत किये गये, जिनमें न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 660 प्रकरण एवं प्रिलीटिगेशन से संबंधित बैंकों के प्रकरण, नगरपालिका के सम्पत्ति कर, जलकर तथा विद्युत विभाग, बीएसएनएल, परिवार परामर्श केन्द्र के प्रिलिटिगेशन के कुल 1869 मामलों का निराकरण हुआ है। उक्त निराकृत मामलों में 12,28,45,292/- रूपये अवार्ड पारित किया गया एवं कुल 3557 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

