निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जहां हर तरफ रौनक देखने को मिली तो वहीं आर के इन्फ् बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रिजवान बिल्डर व उनके समर्थकों ने मिलकर इटवा क्षेत्र में जगह-जगह सबील और लंगर लगाया ताकि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जो भी ज़ाइरीन हों उनको किसी भी तरीके से भूख प्यास की कोई समस्या ना हो।

रिजवान बिल्डर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है क्योंकि आज हमारे आखिरी नबी की विलादत हुई थी इसलिए हर जगह आज का दिन खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है।
रिजवान बिल्डर ने बताया कि आज मैं और मेरी टीम ने इटवा क्षेत्र में अलग अलग जगह पर साबिल लगाया है और लंगर लगाकर लोगों के बीच खाने पीने की चीजें बांटी हैं। रिज़वान बिल्डर ने कहा की इटवा मेरे घर के जैसा है और आज जो भी ज़ायरीन आये उन सब से मुलाकात हुई और सब से मिल कर अच्छा लगा।
हिंदू मुस्लिम एकता पर बात करते हुए रिज़वान बिल्डर ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एक सिक्के के दो पहलू हैं और हिंदू मुसलमान भारत की गंगा जमुना तहज़ीब की पहचान है और हमेशा हम दोनों लोग एक दूसरे का त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं आज भी बहुत सारे हिंदू भाई हमारे साथ इस खुशी में शामिल थे जो धर्म के नाम पर नफरत करने वालों को मुंह पर तमाचा है।

