सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आधुनिक सुविधाओं से लैस बुरहानपुर सीबीसीटी सेंटर का किया उद्घाटन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आधुनिक सुविधाओं से लैस बुरहानपुर सीबीसीटी सेंटर का किया उद्घाटन | New India Times

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आज शनिवार को शहर बुरहानपुर में मुख, दांत, जबड़े एवं साइनस का इलाज़ हेतु सीबीसीटी सेंटर का उद्घाटन रावेर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रंजना अकोले तथा उक्त सीबीसीटी सेंटर के चारों डॉक्टर एवं पार्टनर की उपस्थिति में किया। यह मशीन बुरहानपुर में पहली बार स्थापित की गई है। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डाक्टरों से कहा: इस मशीन के बुरहानपुर आने से, मेरे लोकसभा क्षेत्र की जनता को जलगांव, इंदौर या अन्य स्थानों पर ना जाते हुए सारी सुविधा यहां पर उपलब्ध होने से  बुरहानपुर, नेपानगर के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों की जनता इसका फ़ायदा उठा सकती है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डाक्टरों की टीम को दी शुभ कामनाएं:- इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर सीबीसीटी सेंटर प्रारंभ करने पर प्रसिद्ध डेंटल चिकित्सक एवम सर्जन डॉक्टर राजन अनंत अकोले, डॉक्टर अजय श्राफ, डॉक्टर उत्सव अग्रवाल एवम संजय बंका को अपनी हार्दिक शुभ कामनाएं देते हुए उनके किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सेंटर की मशीन से एक नया कीर्तिमान सिद्ध होंगा।

सांसद पाटिल का किया स्वागत:- सीबीसीटी के उद्घाटन एवं निरीक्षण पश्चात आयोजकों द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रावेर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर अनंत अकोले, डॉक्टर रंजना अकोले, श्रीमती स्वेता अकोले, श्रीमती अरुणा अग्रवाल, श्रीमती अंतरा श्राफ, डॉक्टर उषा श्राफ, डॉक्टर तोषी अग्रवाल, पवन बंका, शांतिदेवी बंका, अनिल अग्रवाल आदि के साथ सांसद प्रतिनिधि सर्वश्री एडवोकेट आदित्य प्रजापति, पंकज नाटाणी, प्रकाश काले, मुकेश देवड़ा, प्रवीन पाटिल, दीपक वाभले आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article