शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कैम्पियरगंज क्षेत्र के अतर्गत ग्राम सभा अलेनाबाद के ढाढी़ टोला में ननिहाल में आयी बच्ची का गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल पुलिया के पास और घर के बगल में गड्ढे में पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार एक राहगीर के गड्ढे़ में शव देखने से लोग एकत्रित हुए तब लोगों ने बच्ची के शव को निकाला और गाँव में मायके रिगौली से आई पूनम पत्नी अमरजीत के पुत्री शिवानी के रूप में पहचान हुई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति शराबी और निकम्मा है और जीविका के लिए मायके में ही दूसरों के घरों में चौका बर्तन का और अस्पताल में दाई का कार्य कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती थी। कैम्पियरगंज पुलिस प्रशासन को सूचना दी मौके पर उप निरिक्षक आशीष चौधरी, उप निरिक्षक गौरव मिश्रा, काँस्टेबल संतोष मिश्रा, कांस्टेबल बच्चा यादव, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।

