इंदौर के कारोबारी के साथ 4 करोड़ 85 लाख 60 हजार की हुई ऑनलाइन ठगी, शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट हेतु ऐप स्टॉल करवाकर की धोखाधड़ी | New India Times

गुलशन परूथी, इंदौर (मप्र), NIT:

इंदौर के कारोबारी के साथ 4 करोड़ 85 लाख 60 हजार की हुई ऑनलाइन ठगी, शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट हेतु ऐप स्टॉल करवाकर की धोखाधड़ी | New India Times

क्राइम ब्रांच इंदौर में इंदौर के कारोबारी आवेदक के द्वारा शिकायत की गई थी जिसंमे आवेदक को अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में एड करने हेतु लिंक भेजा गया जिसपर क्लिक करते ही आवेदक उस व्हाट्सएप ग्रुम में एड हो गया। उस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग से संबंधित मैसेज आते है। आवेदक ग्रुप में रोजाना ट्रेडिंग से संबंधित मैसेज देखता रहता था जिसमें ज्यादातर लोग शेयर मार्केट में इनवेस्टमेन्ट कर अच्छा लाभ कमाने संबंधी मैसेज डालते रहते थे जिससे आवेदक भी ग्रुप के एडमिन के मैसेज पर विश्वास हो गया एवं ग्रुप के एडमिन से व्हाट्सपर पर संपर्क किया जिसपर उक्त व्हाट्सएप पर आवेदक के ट्रेडिंग के बारे में बताया एवं बताया कि यदि अच्छा लाभ कमाना है तो Mstock Max एप के माध्यम से ट्रेडिंग करिये जिस पर आवेदक द्वारा उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसके द्वारा भेजी गई लिंक https://www. mstockmax.xyz पर क्लिक कर Mstock Max नामक एप्पलीकेशन का अपने मोबाइल मे डाउनलोड कर लिया। उसके बाद आवेदक द्वारा उस एप्लीकेशन पर अपनी लगइन आईडी पासवर्ड बनाने उस एप्लीकेशन पर अपने आधार, पेन कार्ड व मोबाइल नंबर की जानकारी इन्टर कर अपना लागइन आईडी पासवर्ड बनाया गया। आवेदक द्वारा उस एप्लीकेशन पर लगइन आईडी पासवर्ड बनाने के बाद ग्रुप एडमिन द्वारा बताया गया कि यदि आप उक्त एप्लीकेशन के माध्यम से ट्रेडिंग करना चाहते तो पहले आपको पैसा जमा करना पड़ेगा एवं आप जो भी राशि इस खाते में डालेगे वह Mstock Max एप्पलीकेशन पर आपकी आईडी पर दिखेगी। आवेदक द्वारा विश्वास कर अलग अलग ट्रांजेक्शन करके ठग की बातों पर विश्वास कर कुल 4,85,60,000/-रू की धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

आवेदक के द्वारा नेशनल क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल/1930 के माध्यम से शिकायत भी की गई थी, आवेदक की शिकायत पर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.