सुहेल फारूकी, मुंबई, NIT;
तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण के केस में एक इंटरनेशनल स्कूल की 31 वर्षीय स्कूल अध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला टीचर बच्ची को स्कूल की मचान पर ले जाती थीं जहां स्कूल का ट्रस्टी उसके साथ यौन उत्पीड़न करता था। वहीं मुख्य आरोपी स्कूल के ट्रस्टी को पुलिस ने 7 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में बच्ची के परिजनों ने 18 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने के दो दिन बाद अध्यापिका की गिरफ्तारी हुई। शिक्षिका को गिरफ्तार कर मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
