भारत बंद को तैयार भीमराव की विराट सेना, भीमसेना चीफ के आहवान पर 21 अगस्त को लिखने जा रहा है इतिहास, मायावती ने भी कर दिया समर्थन, दोगुनी बढ़ी भीम सेना की ताकत | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

भारत बंद को तैयार भीमराव की विराट सेना, भीमसेना चीफ के आहवान पर 21 अगस्त को लिखने जा रहा है इतिहास, मायावती ने भी कर दिया समर्थन, दोगुनी बढ़ी भीम सेना की ताकत | New India Times

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ देश भर का दलित समाज बुरी तरह से उबल रहा है। इस हवा को चिंगारी देने का काम भीम सेना के प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने किया। जैसे ही आरक्षण में वर्गीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया वैसे ही भीम सेना के चीफ नवाब सतपाल तंवर ने लोगों से भारत बंद की अपील की। तंवर की यह अपील इस कदर वायरल हो गई कि इस अपील ने पूरे भारत में एक बड़े महाआंदोलन का रूप ले लिया है। देखते ही देखते लाखों बहुजन दलित आदिवासी संगठन भीम सेना के इस आंदोलन से जुड़ते चले गए।

सतपाल तंवर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आखिर में आकर बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने भी 21 अगस्त भारत बंद को अपना समर्थन दे ही दिया। मायावती सहित बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा, बसपा के दूसरे नंबर के बड़े नेता आकाश आनंद ने अलग-अलग बयान जारी करके भीम सेना के इस भारत बंद को समर्थन कर दिया है। माना जा रहा है कि देश में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भीम सेना के 28 लाख से ज्यादा भीम सैनिक भारत बंद करेंगे। इस कार्य में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भीम सेना के कार्यकर्ताओं (भीम सैनिकों) का सहयोग करेंगे।

भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर किस जिले और किस राज्य में मौजूद रहेंगे इसका अभी स्पष्ट अनुमान नहीं है। खुफिया एजेंसियां तंवर से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं और उनकी प्रत्येक गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं। अब बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की यह विराट सेना भारत बंद के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुख्ता रणनीति के अनुसार कार्य किया जा रहा है। बसपा के साथ आने से भीम सेना की ताकत दोगुनी बढ़ गई है। भारत के ये शोषित, वंचित, दलित समाज अब नवाब सतपाल तंवर के आहवान पर इतिहास लिखने जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.