निकाय चुनाव में ड्यूटी से स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड में करानी होगी जांच | New India Times

अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी ( यूपी ), NIT; ​निकाय चुनाव में ड्यूटी से स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड में करानी होगी जांच | New India Timesनगर निकाय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए जिन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है उनमें से कई कर्मचारी ऐसे हैं जो किसी तरह चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाना चाहते हैं, इसीलिए चुनाव ड्यूटी से अपना नाम हटवाने के लिए विभिन्न प्रकार के कारण बताकर डयूटी करने में अपनी असमर्थता जता रहे हैं। कोई स्वास्थ्य खराब होने का कारण बताकर चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाना चाहता है तो कोई अपने घर में भाई, बेटे की शादी का कारण बताकर ड्यूटी से नाम हटाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहा है। प्रशासनिक कर्मचारियों के अलावा पुलिस विभाग में भी कुछ ऐसे ही प्रार्थना पत्र आए हैं जिनमें चुनाव ड्यूटी से छुट्टी पर जाने की अनुमति मांगी गयी है, लेकिन चुनाव डयूटी से मुक्ति इतनी आसानी से नहीं मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जिसके परीक्षण के बाद इन आवेदनों की सच्चाई सामने आएगी और आगे की कार्यवाही होगी।​

निकाय चुनाव में ड्यूटी से स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड में करानी होगी जांच | New India Timesचुनाव डयूटी निरस्त करने के लिए आवेदन करने वाले सभी कर्मिकों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जो नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी आदेश प्राप्ति के बाद जिन कार्मिकों ने अस्वस्थता दर्शाते हुए चिकित्सा के आधार पर ड्यूटी से मुक्त करने की अनुमति मांगी है, ऐसे सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर इण्टर कालेज झाँसी में स्थाापित मेडिकल बोर्ड के समझ स्वयं उपस्थित होकर अपना चिकित्सीय परीक्षण कराएं। मेडिकल परीक्षण के उपरांत मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.