जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या | New India Timesभिंड में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बीच शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त युवक को गोली मारी गई उस वक्त युवक ट्रेक्टर लेकर घर जा रहा था। ​जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार रानी बिरगांवके निवासी विकास तिवारी के परिवार की गांव के ही रामानंद के परिवार से बीस साल पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश की वजह से विकास अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर भिंड में अटेर रोड पर रहने लगा था। अटेर रोड पर ही विकास ने एक प्लाट ले लिया था जिस पर मकान बनाने का काम किया जा रहा था। इसी मकान के लिए विकास अपने बड़े भाई अशोक के साथ ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर ला रहा था। जैसे ही विकास ट्रेक्टर लेकर अटेर रोड पर पहुंचा तभी रामानंद ने अपने परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर विकास को घेर लिया और गोली चलाना शुरू कर दिया। अशोक तो इस गोलीबारी से बच गया लेकिन विकास को गोली लग गई। विकास के गोली लगते ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विकास को इलाज के लिए तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया गया लेकिन तबतक विकास ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल जिला हॉस्पिटल पहुंच गया। फिल्हाल पुलिस की कार्यवाही जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.