साहसी कार्य करने वाले जीआरपी जवान को दरगाह ए हकीमी में किया गया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

साहसी कार्य करने वाले जीआरपी जवान को दरगाह ए हकीमी में किया गया सम्मानित | New India Times

गत दिनों बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन में पैर फिसलने की वजह से लटक गया था। जिसे ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के जवान के तत्परता दिखाते हुए अपनी बहादुरी से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच लटक रहे बुजुर्ग की जान बचाई थी। जिसके बाद 15 अगस्त के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बोहरा धार्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी प्रबंधन द्वारा आज रेलवे पुलिस के श्री प्रकाश तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई साहब, उप प्रबंधक मुस्तुफा भाई उज्जैनी द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दरगाह ए हकीमी प्रबंधन के साथ इस अवसर पर समाज सेवी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, मोहम्मदी सरपंच, ज़िया ईनामदार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.