अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2025 हज यात्रा के लिये ऑन लाईन फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। हज-2025 के लिए हज आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 13.08.2024 से ऑनलाइन शुरू होगी और 09.09.2024 को बंद होगी। हज आवेदन पत्र भारतीय हज समिति की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर या iPhone या Android मोबाइल ऐप “HAJ SUVIDHA” के माध्यम से ऑनलाइन भरे और जमा किए जा सकते हैं।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे हज आवेदन पत्र भरने से पहले दिशा-निर्देश और वचनबद्धता को ध्यान से पढ़ें। ऐसे सभी व्यक्ति हज 2025 के लिए हज आवेदन पत्र भरने के पात्र हैं जिनके पास हज आवेदन भरने की अंतिम तिथि से पहले जारी वैध मशीनद्वारा पठनीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट उपलभ्ध हो और जिसकी अवधि कम से कम 15/01/2026 तक हो।

