रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री दूधेश्वर महादेव, श्री त्रीतापहरेश्वर महादेव, अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर, में श्रवण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार को भगवान भोले शंकर का जल अभिषेक किया गया उसके पश्चात दूध दही घी शहद एवं फूलों के रसों से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।
भगवान भोले शंकर के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर राजा स्वरूप अद्भुत श्रंगार किया गया साथ ही सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया सावन सोमवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान भगवान भोले के जय जय कर मंदिर परिसर में गूंज रहे थे। श्री महाकाल महिला मंडल मेघनगर भी नगर के मंदिरों एवं घर-घर जाकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर धर्म की अलख जगा रहा है।
दूधेश्वर महादेव, हनुमंत आश्रम पीपल खुटा, श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब, रंगीला हनुमान, विश्वकर्मा मंदिर, जंगलेश्वर महादेव गुजरात दाहोद,आदी जगहा ओ पर पहुंचकर मेघनगर महाकाल महिला मंडल के सदस्य श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती हेमलता वर्मा, श्रीमती शकुंतला शर्मा, श्रीमती सविता प्रजापत, श्रीमती रमिला पाठक, श्रीमती सुनीता भारती, श्रीमती प्रीतमाला शर्मा, श्रीमती गायत्री प्रजापत, श्रीमती सुनीता कच्छावा श्रीमती प्रेमलता भट्ट, श्रीमती रीना चौहान, श्रीमती रीना पांचाल श्रीमती कोमल कश्यप, आदि महिलाएं भजनों की प्रस्तुतियां देकर धर्म की अलख जगा रही हैं।

