छपारा में विशाल इनामी दंगल,51 हजार के लिए दाव पेच आजमाएंगे पहलवान | New India Times

पीयूष मिश्रा / अश्वनी मिश्रा, छपारा-सिवनी (मप्र), NIT; ​छपारा में विशाल इनामी दंगल,51 हजार के लिए दाव पेच आजमाएंगे पहलवान | New India Timesसिवनी जिले के बैनगंगा पावन तट पर बसे छपारा नगर में विशाल और दिलचस्प इनामी दंगल तकिया वार्ड के सुभाष ग्राउंड में आयोजित किया गया है। इस विशाल इनामी दंगल का आयोजन मारुति नंदन व्यामशाला के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह दंगल पूरे जिले के साथ साथ मध्य प्रदेश के अलावा अन्य जिलों में भी प्रसिद्ध है। इस दंगल में जिले के अलावा मध्यप्रदेश और दूसरे प्रदेशों से आए हुए नामी गिरामी पहलवानों के अलावा महिला पहलवान भी अपने दांवपेच की आजमाइश करती हैं।​छपारा में विशाल इनामी दंगल,51 हजार के लिए दाव पेच आजमाएंगे पहलवान | New India Timesइस विशाल इनामी दंगल में दंगल समिति के द्वारा प्रथम इनाम 51 हजार रुपए की राशि विजेता पहलवान को दी जाएगी, वही श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्य प्रदेश ब्लॉक इकाई छपारा के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार परिषद के द्वारा विजेता पहलवान को एक भव्य शील्ड प्रथम पुरस्कार के लिए दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article