निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
विधानसभा इटवा में प्रथम आगमन पर इटवा विधायक नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का विधानसभा इटवा के बॉर्डर सिंगारजोत घाट पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए इकट्ठा होकर उनके काफिले के साथ बिस्कोहर कस्बा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किए। महादेव घुरहू में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इटवा चौराहे पर जोरदार स्वागत करके सभा को संबोधित करते हुए माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को धन्यवाद और आभार की पार्टी में हमारी निष्ठा और ईमानदारी को लेकर हमें विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना ये इटवा की देवतुल्य जनता की देन है की आज एक बार फिर इटवा सहित पूरे जनपद का सम्मान बढ़ा। आगे कहा की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नवजवान सब पीड़ित हैं, मंहगाई से गरीब जनता परेशान है, हम पूरे प्रदेश सहित इटवा विधानसभा के गरीबों, किसानों और व्यापारियों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर अजय चौधरी, बेचई यादव, कमरुज्जमा खान, बबलू खान, बड़कू पांडेय, एजाज शाह, शोभित पाण्डेय, कमाल अहमद, सुरेश पांडेय, राकेश पांडेय, अब्दुल लतीफ, पप्पू चौधरी, फजलू खान, अनीस रजा, महेशदत्त पांडेय, तौलेश्वर निषाद, बबलू पाठक, अजय चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, पारसनाथ विश्वकर्मा, सुशील तिवारी, अजमल खान, जर्रार अहमद, शक्तीनाथ पांडेय, शबरे आलम, अब्दुल अलीम, सौरभ श्रीवास्तव, रामफेर यादव, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

