ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा महिलाओं व बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शराब एवं अश्लीलता के खिलाफ राज्य-स्तरीय कन्वेंशन का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा महिलाओं व बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शराब एवं अश्लीलता के खिलाफ राज्य-स्तरीय कन्वेंशन का किया गया आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा महिलाओं बच्चियों पर बढ़ते अपराधों व शराब, अश्लीलता, अपसंस्कृति के खिलाफ एक राज्यस्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस कन्वेंशन में सर्वप्रथम महिलाओं और बच्चियों पर लगातार बढ़ रहे अपराधों और उसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए एक मुख्य प्रस्ताव पढ़ा गया। जिस पर इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, गुना, अशोक नगर आदि जिलों से आए प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए और महिलाओं बच्चियों पर लगातार बढ़ रहे अपराधों के लिए शराब व अश्लीलता, पोर्न साइट्स को बढ़ावा देने की नीति को जिम्मेदार बताया।
आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की राज्य उपाध्यक्ष संगीता आर बी ने महिलाओं के बड़े पैमाने पर लापता होने की घटनाओं को रोकने की मांग की। आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की प्रदेशाध्यक्षा व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती जाली सरकार ने सीधी, सागर, ग्वालियर की घटनाओं के अपराधियों को शीघ व कठोर दंड देने की मांग की।

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा महिलाओं व बच्चियों पर बढ़ते अपराध, शराब एवं अश्लीलता के खिलाफ राज्य-स्तरीय कन्वेंशन का किया गया आयोजन | New India Times

प्रदेश सचिव ‌व अखिल भारतीय सचिव मंडल सदस्य रचना अग्रवाल द्वारा मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, गांजा, ड्रग्स पर रोक लगाने व पोर्न अश्लील फिल्म वीडियो रोकने की मांग उठाई उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 5 महीनो में दुष्कर्म के 2085मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष भर में भी इससे कम घटनाएं हुई थी।हर वर्ष दोगुनी रफ्तार से अपराध बढ़ रहे हैं क्योंकि सरकारें बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।
महिलाओं और लोकतांत्रिक मानसिकता के नागरिक चुप नहीं बैठेंगे, सरकार को अपना नजरिया बदलना ही होगा।
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन प्रतिवर्ष अपने आंदोलन को और मजबूत कर रहा है।
कॉर्पोरेट घरानों की अंधी लूट को जारी रखने के लिए शराब नशा अश्लीलता की बाढ़ लाई जा रही है ,नौजवानों की शक्ति को शराब, नशा, अश्लीलता के जरिए अनैतिक रास्ते पर धकेला जा रहा है ताकि महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता उठ खड़ी ना हो चाहे महिलाओं बच्चियों पर अपराध बढ़ता रहे। सरकार की यह साजिश सफल नहीं होने देंगे।
कन्वेंशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अथारिटीज को ज्ञापन दिया गया।
कन्वेंशन का संचालन संगठन की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अर्शी खान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन रखते हुए
सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.