सुक्खो देवी रावत ने संभाला माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर का पदभार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सुक्खो देवी रावत ने संभाला माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर का पदभार | New India Times

धौलपुर जिले के माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी के कई सालों से रिक्त चले आ रहे पद पर शिक्षा विभाग ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तगावली की प्रधानाचार्य सुक्खो देवी रावत को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर नवीन तैनाती दी है। शिक्षा ग्रुप 2 के संयुक्त शासन सचिव की ओर से 103 प्रधानाचार्य को डीईओ समकक्ष पदों पर पोस्टिंग दी गई है। पूर्व में सुक्खो देवी रावत को सीबीइओ राजाखेड़ा लगाया गया लेकिन संशोधित आदेशानुसार डीईओ कार्यालय माध्यमिक धौलपुर में अस्थाई पोस्टिंग दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में चयनित पात्र प्रधानाचार्यों को वैकल्पिक कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई रूप से प्रिंसिपल को जिला शिक्षा अधिकारी समकक्ष रिक्त पदों पर लगाकर व्यवस्था सुधारने का कार्य किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक धौलपुर का पदभार संभालने पर सुक्खो देवी रावत का स्वागत सम्मान किया। कार्यग्रहण के इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article