निकाय चुनाव को लेकर लहरपुर कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​निकाय चुनाव को लेकर लहरपुर कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Timesनिकाय चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस और सीआरपीएफ  ने उपजिलाधिकारी श्री रतिभान वर्मा, सीओ श्री अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च किया। ​निकाय चुनाव को लेकर लहरपुर कस्बे में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Timesइस दौरान सीओ ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव को लेकर जनपद में 29 नवंबर को मतदान होना है। चुनावी सुरक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी श्री रतिभान वर्मा, सी०ओ० अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर में पुलिस और सी०आर०पी०एफ० ने कस्बे के बिसवा तिराहा गेट से मजाशाह एवं गुरखेत बाजार, पुलिस चौकी से होकर शहर बाजार एवं खत्रियाना चौराहा से होकर तहसील तक यह मार्च निकाला गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी श्री रतिभान वर्मा ने लोगों से कहा कि मतदान के दिन शांति बनाए रखे। सभी लोग अपना वोट डालने के बाद सीधे अपने घर जाए। बूथों के आसपास खड़े ना हो। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit