नगर निगम व पुलिस प्रशासन की लापरवाही से उपनग ग्वालियर में रहता है ट्रैफिक जाम | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​नगर निगम व पुलिस प्रशासन की लापरवाही से उपनग ग्वालियर में रहता है ट्रैफिक जाम | New India Times
उपनगर ग्वालियर में शाम 5 बजे के पहले ही खड़ी गाड़ी की तरफ पुलिस द्वारा ध्यान न देने के कारण सडक जाम हो जाता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तानेसन मकबरा के सामने से लेकर हजीरा सब्जी मण्डी के ओर जाने वाले रास्ता पर भी लोग गाड़ियाँ खड़ी कर चले जाते हैं। गाड़ियाँ रोड पर खड़ी होने के कारण आने जाने के रास्ते पर जाम घंटो लगा जाम लगा रहता है। जिसको कुछ समय पूर्व मीडिया के द्बारा जाम के बारे में खबर प्रकाशित की गई थी,  पर आज तक जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। न प्रशासन और न निगम के द्वारा कोई भी कार्यवाही देखने में नही आई है। बीच रोड हाथ ठेले वालों ने भी रोड पर  कब्जा किए हुए हैं।

उपनगर ग्वालियर में जाम वाले क्षेत्र घासमंडी, बाबा कपूर ,किलागेट, सिविल हॉस्पिटल, तानसेन मकबरा व सब्जी मंडी ,हजीरा चौराह ,सुभास नगर गेट, चार शहर का नाकाआदि
सोचिये अगर कोई एम्बुलेंस इस रास्ते जाती है तो क्या वह समय पर पहुँच सकती है और मरीज को इलाज समय पर मिल सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article