छेड़छाड़ मामले में तुरंत कार्रवाई न करने पर भोपाल डीआईजी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए लगाया 10 हजार रुपए अर्थदंड | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​छेड़छाड़ मामले में तुरंत कार्रवाई न करने पर भोपाल डीआईजी ने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए लगाया 10 हजार रुपए अर्थदंड | New India Timesभोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बीते 12 नवम्बर को छेड़छाड़ की शिकार हुई एक महिला की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी जितेन्द्र पटेल द्वारा तुरंत कार्यवाही न करने के मामले में भोपाल डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने फटकार लगाई है, साथ ही साथ इस मामले में थाना प्रभारी जितेन्द्र पटेल पर दस हजार रुपए का ​अर्थदंड भी लगाया गया है।

डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि बीते 12 नवम्बर को एक महिला के साथ शाहपुरा इलाके में एक मनचले ने रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया था। घटना के बाद महिला जब शाहपुरा थाने अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुंची, तो उसकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही नही की गई । 

 इस मामले में लापरवाही बरतने एवं महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन नहीं लिए जाने पर शाहपुरा टीआई जितेन्द्र पटेल पर दस हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

By nit