अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड के दौरान फरार एक आरोपी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
थाना बड़ागाँव अंतर्गत टाँकोरी में कुछ दिन पहले हुई मुठभेड में एक आरोपी काशीराम को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था जबकि दूसरा आरोपी फ़रार चल रहा था। आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने कानपुर हाइवे के पास छपरा गाँव में एक बंद पड़े क्रेशर के पास से छोटू पाल को गिरफ़्तार कर उसके पास से एक तमंचा और 3 ज़िन्दा कारतूस बरामदरकर लिया है। आरोपी को उचित कार्यवाही करके जेल भेज दिया गया है।
