जिला जज भानु देव शर्मा  ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को दिखाई झंडी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला जज भानु देव शर्मा  ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को दिखाई झंडी | New India Times

जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देषों के क्रम में दिनांक 13 जूलाई 2024 (शिनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए, जनपद न्यायाधीष, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शपीयूश तिवारी ने बताया कि उक्त वाहन आज 8 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 के मध्य जनपद के अलग तहसील व क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेगा। वाहन द्वारा प्रचार प्रसार करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत पैरा लीगल वालेन्टियर्स को नामित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि  10 जुलाई 2024 से 12 जुलाई 2024 के मध्य विषेश लोक अदालत का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें लघु प्रकृति के शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।

इस मौके पर अपर जिला जज सुदीप कुमार जायसवाल, आषीश वर्मा, श्रीमती गरिमा सिंह, अभय प्रताप सिंह, श्रीमती अनुराधा पुन्डिर, मनोज कुमार सिद्धू, श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, श्रीमती लवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाॅफ व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.