अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी क़सम को तोड़ते हुए अपनी पगड़ी अयोध्या में उतार दी और अयोध्या जाकर सरजू नदी में डुबकी लगाई।
बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तब उन्होंने यह कसम खाई थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे तभी पगड़ी खोलेंगे लेकिन आज उनके सारे कसम वादे टूट गए और अयोध्या जाकर पगड़ी उतारी और प्रभु श्री राम के चरणों में अपनी पगड़ी रखी।
