एनआरएमयू के 3 डेलिगेट के निर्वाचन में पड़े 87 प्रतिशत वोट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एनआरएमयू के 3 डेलिगेट के निर्वाचन में पड़े 87 प्रतिशत वोट | New India Times

मध्य रेलवे बुरहानपुर स्टेशन पर तीन डेलीगेट की निर्वाचन हेतु 26 जून 2024 को  निर्वाचन संपन्न हुआ। एन आर एम यू की बुरहानपुर से ज़िला इकाई के अध्यक्ष श्री शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि एनआरएमयू और ऑल इंडिया एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन उम्मीदवार सर्वश्री कामरेड पुष्पेंद्र कापड़े, महेंद्र भार्गव और श्रीमती वर्षा बोरकर प्रत्याशी के रूप में खड़े थे।

एनआरएमयू के 3 डेलिगेट के निर्वाचन में पड़े 87 प्रतिशत वोट | New India Times

बुरहानपुर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 32 बूथ क्रमांक 3201 में कुल 412 वोटर्स थे जिनमें से 360 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस प्रकार लगभग 87% से अधिक वोट पड़े। एनआरएमयू ज़िला इकाई अध्यक्ष श्री शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कर्मचारी साथियों से उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस निर्वाचन का परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.