रेलवे संघर्ष समिति ने सांसद का किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रेलवे संघर्ष समिति ने सांसद का किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत रेलवे संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष श्री मंसूर सेवक द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। सचिव रामकुमार अग्रवाल द्वारा जैकेट सप्रेम भेंट कर उन्हें पहनाई तथा स्वागत किया। द्वितीय उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, सदस्य श्रीमती रजनी गटटानी एवं ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा स्वागत कर श्रीफल भेंट किया सभी ने उन्हें बधाई भी दी।

मंसुर सेवक ने सांसद से निवेदन किया कि प्रचंड बहुमत से जीतकर आने से बुरहानपुर जिले का तथा खंडवा संसदीय क्षेत्र में आपके द्वारा विकास की गंगा बहेगी। अपने ढाई साल की कार्यकाल में खंडवा में चार तथा बुरहानपुर में चार ट्रेन का स्टॉपेज हुआ, आपका बहुत-बहुत आभार माना।
राम अग्रवाल ने बताया कि भोपाल बेंगलोर एवं भोपाल पुणे ट्रेन प्रारंभ होने वाली है। बुरहानपुर में तीन ट्रेन का स्टाफ के पहले मंजूर मिल गई है वह अति शीघ्र चालू की जाए। वास्कोडिगामा गोवा एक्सप्रेस, हैदराबाद गंगानगर वाया अकोला तथा  भुसावल नागपुर वाया इटारसी।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि 5 वर्षीय कार्यकाल में खंडवा जिला विकास की गंगा बहेगी और जो ट्रेन के स्टॉपेज की आपने मांग की है, वह मांग अवश्य पूरी की जाएगी। बुरहानपुर स्टेशन पर ट्रेन ज्यादा से ज्यादा रुकवाने की पूरी कोशिश करूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.