सकूली बच्चों के खाते खोलने के नाम पर हो रही है अवैध पैसे की वसूली | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​सकूली बच्चों के खाते खोलने के नाम पर हो रही है अवैध पैसे की वसूली | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के एकचारी में यूको बैंक का लिंक शाखा पर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने खाता खोलने के नाम पर अवैध पैसा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जब बैंक के मैनेजर से बात करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका।
बच्चों ने आरोप लगाया कि ,किसी बच्चे से 100 ₹, किसी से डेढ़ सौ और किसी बच्चे से ₹350 तो किसी से 400 रुपया और किसी से उससे भी ज्यादा पैसा खाता खोलने के नाम पर बैंक के कर्मचारी द्वारा लिया जा रहा ह
कहा जा रहा है कि, स्कूल के बच्चों का बैंक में खाता जीरो बैलेंस पर सरकार से खोलने का आदेश है बावजूद ,स्कूल के बच्चों से अवैध पैसा लिया जा रहा है। इन बच्चों ने लिखित रुप से खाता खोलने के नाम पर अवैध पैसा लेने का आरोप लगाया है। निश्चित रूप से अगर बैंक द्वारा अवैध वसूली का मामला सही है तो मामला गंभीर बनता है। 

सूत्रों की अगर मानें तो बिहार में हालात सिर्फ यही नहीं है बल्कि  कई जगहों पर ऐसे हालात हैं,  लेकिन बात उठाने से बच्चे और अभिभावक भी डरते हैं।

जब इन बच्चों ने अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने का साहसिक कार्य किया है तो कम से कम यह आवाज बैंक के मुख्य अधिकारी एवं सरकार तक जरूर पहुंचना चाहिए।

 जहां सरकार सुशासन की बात करती है वही इस तरह की रवैये से सरकार की सुशासन की पोल खुलती नजर आ रही है !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article