यूपी निकाय चुनाव: हाजी जावेद के प्रचार में आए जहीर अब्बास एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता  | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​​यूपी निकाय चुनाव: हाजी जावेद के प्रचार में आए जहीर अब्बास एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता  | New India Times
लहरपुर नगर के मोहल्ला ठटेरी टोला में हाजी जावेद के निजी निवास स्थित समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी जावेद के कार्यालय पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, भ जिसमें कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी से लहरपुर विधानसभा प्रभारी जहीर अब्बास पुत्र मुख्तार अनीस ने सभी कार्यकर्ताओं से साइकिल को आगे बढ़ाने की अपील की साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी जावेद को भारी मतों से विजयी बनाने एवं उनके पक्ष में वोट के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों से अपील की।​यूपी निकाय चुनाव: हाजी जावेद के प्रचार में आए जहीर अब्बास एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता  | New India Timesइस मौके पर महेंद्र उर्फ़ गुड्डू अवस्थी ने लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें जातिवाद को खत्म कर निष्पक्ष एवं ईमानदार प्रत्याशी हाजी जावेद के पक्ष में वोट कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है।  इस प्रोग्राम का संचालन कर रहे मौलाना एजाज अहमद नदवी ने कहा कि मेरा हर कार्यकर्ता हाजी जावेद है, यह मेरी और आपकी जिम्मेदारी है कि पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ा जाए। चुनाव में दो रास्ते होते हैं, एक चुनाव लड़ना और दूसरा चुनाव लड़ाना, हमें चुनाव लड़ाना नहीं है बल्कि हमें खुद हाजी जावेद बनकर चुनाव लड़ना है। मौलाना अहमद नदवी ने कहा कि “मिटा दो जातिवाद को, वोट दो हाजी जावेद को” का नारा देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।​यूपी निकाय चुनाव: हाजी जावेद के प्रचार में आए जहीर अब्बास एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता  | New India Timesइस मौके पर जहीर अब्बास, अजीत वर्मा, मक्कू मियां, महेंद्र उर्फ गुड्डू अवस्थी, ओमेंद्र वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।​यूपी निकाय चुनाव: हाजी जावेद के प्रचार में आए जहीर अब्बास एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता  | New India Timesइस मौके पर कस्बे के सभी सम्मानित लोग व सम्मानित नगरवासी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में हाजी जावेद अहमद प्रत्याशी नगर पालिका परिषद लहरपुर नें आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए वोट की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article