एक्सीडेंट कर भाग रहे बोलेरो चालक ने रोकने पर बुजुर्ग को मारी गोली | New India Times

बिलाल फारूकी, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​एक्सीडेंट कर भाग रहे बोलेरो चालक ने रोकने पर बुजुर्ग को मारी गोली | New India Times
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिला में एक्सीडेंट कर भाग रहे बोलेरो चालक ने रोकने पर एक बुजुर्ग को गोली मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो चलक ऐक्सीडेंट कर के भाग रहा था कि वहीं पर खडे एक बुर्जुुग ने रोकने की कोशिश की जिससे तैश में आ कर बोलोरो में बैठे  किसी व्यक्ति ने बुजुर्ग पर गोली चलादी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गये। जानकारी के अनुसार यह आज 12:30 बजे बांसी कोतवाली के लेदवा सोनखर की घटना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात बोलेरो और उसमें बैठे व्यक्तियों की जांच पडताल शुरु कर दी है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग  नहीं मिल पाई है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article