भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल से वाहन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 23 दो पहिया वाहन बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल से वाहन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 23 दो पहिया वाहन बरामद | New India Timesभोपाल के थाना कोहेफिजा की पुलिस ने लम्बे समय से हमीदिया हॉस्पिटल में वाहन चोरी कर रहे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 दो पहिया वाहन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।​
भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल से वाहन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 23 दो पहिया वाहन बरामद | New India Timesएसपी नार्थ हेमंत चौहान ने पुलिस कंट्रोल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि पिछले कुछ महीनों से हमीदिया हॉस्पिटल से गाड़ियां चोरी हो रही थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर हमीदिया हॉस्पिटल के आस पास लगा दी। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस ने देखा कि एक युवक पहले गाड़ी गिराई, जब किसी ने विरोध नहीं किया तो वह चाबी लगाकर उसे लेकर जाने लगा। तभी पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबोच कर जब उस से पुछताछ की तो उसने अपना नाम देवेंद्र कुमार जोशी 22 वर्ष पुत्र मोहनलाल जोशी निवासी इछावर जिला सिहोर बताया। पकड़े गये युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि भोपाल से 23 दो वाहन चोरी किये थे। जिसको नसरुल्लागंज में रहने वाले मोर सिंह कुशवाह पुत्र भमवर सिंह को आठ दस हजार में बेच दिया था। मोर सिंह चोरी के वाहन को आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को बेचता था। चोरी के वाहन खरीदने वाले कंचन कुशवाह पुत्र बने सिंह और राम विलास कीर पुत्र पन्ना लाल सहित श्यामलाल कुशवाह को गिरफ्तार किया है । पुलिस सभी आरोपीयों से पुछताछ कर रही है।​भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल से वाहन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 23 दो पहिया वाहन बरामद | New India Timesउक्त आरोपीयों की धर पकड़ कर वाहन बरामद करने में कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपाई, उनि नरेन्द्र वेलवंशी ,प्र.आर.दुर्गा प्रसाद , आर. विनेश तिवारी ,आर सतोष , आर. रविन्द्र की भूमिका सराहनीय रही है।

By nit