जन आकांक्षाओं के अनुरूप नरेन्द्र पटेल को बनाया प्रत्याशी: कांग्रेस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जन आकांक्षाओं के अनुरूप नरेन्द्र पटेल को बनाया प्रत्याशी: कांग्रेस | New India Times

कांग्रेस ने सुविचार्तम सुनिश्चित्तम की नीति पर चलते हुए श्री नरेंद्र पटेल को खंडवा लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। नरेंद्र पटेल प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बुरहानपुर पहुंचे और  कांग्रेस संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने भरोसा दिलाया कि बुरहानपुर कांग्रेस का मौजूदा संगठन पार्टी के फैसले के साथ खड़ा है और बुरहानपुर और नेपानगर से उन्हें भारी बढ़त के साथ जीत दिलाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने बताया कि श्री पटेल खंडवा लोकसभा क्षेत्र के आम जनमानस की उम्मीदों का प्रतीक बनकर उभरेंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओ को ध्यान में रखकर ही उन्हें सर्वसम्मति से प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र की जनता कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और श्री नरेंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने जनता की इच्छाओं के अनुरूप फैसला लिया है। इसलिए उन्हें जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहां की खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पूर्ववर्ती कांग्रेस सांसदों पंडित गंगा चरण दीक्षित, ठाकुर शिवकुमार सिंह, अरुण यादव जैसे नेताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और वह स्वयं भी कांग्रेस की युवा मजदूर किसान महिलाओं के लिए बनाई न्याय योजना के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार विकास के रास्ते पर खंडवा लोकसभा क्षेत्र को ले जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.