ट्रॉली पलटने से छात्र की मौत, अन्य घायल | New India Times

अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT; ​ट्रॉली पलटने से छात्र की मौत, अन्य घायल | New India Timesझाँसी जनपद के गरौठा तहसील के पास गड़बई गांव में ट्रैक्टर में लगी ट्राली का हिच टूट जाने कारण ट्राली पलटने से उसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई एवं अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल होएगए।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरसराय से ट्रॉली में तार भरकर एक ट्रैक्टर अपने गांव गड़बई जा रहा था, रास्ते में ट्रैक्टर पर खैर इंटर कॉलेज का कक्षा 9 का विद्यार्थी अक्षय पुत्र बबलू उसमें सवार हो गया। जैसे ही ट्रैक्टर अस्ता सम्पर्क मार्ग के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली का हिच टूट गया जिससे ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। ट्राली के पलटते ही चीख पुकार मच गई।  छात्र अक्षय के ट्राली के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई एवं उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गए। गांव में इस घटना से शोक फैल गया एवं छात्र के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article