उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, उज्जैन (मप्र), NIT:

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच | New India Times

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन श्री अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच | New India Times

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया की आज भस्म आरती में कपूर आरती के दौरान गुलाल से थाली में आग लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था जिसमें 14 पुजारी व अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी हैं। आठ घायलों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से इंदौर पहुंचे महाकाल मंदिर में हुए हादसे में घायल पुजारी और भक्त गण के स्वास्थ्य का हाल-जाना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article