7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन। राष्ट्र निर्माण के लिए कड़ी मेहनत जरूरी: डॉ. अरविंद कुमार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन। राष्ट्र निर्माण के लिए कड़ी मेहनत जरूरी: डॉ. अरविंद कुमार | New India Times

बसेड़ी के कृषि महाविद्यालय बसेड़ी में चल रहे विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए ईमानदारी व कड़ी मेहनत जरूरी है। प्रभारी डॉ निधि त्यागी ने बताया कि शिविर के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के रस्साकस्सी बालक वर्ग में बी बैच कप्तान कालूराम कुमावत तथा बालिका वर्ग में बिंदु ग्रुप विजेता रहे डॉ भवानी सिंह मीणा ने बताया कि म्यूजिक चेयर में बालक वर्ग में दिनेश गौरा तथा बालिका वर्ग में वेदैही स्वामी विजय रही समापन कार्यक्रम के दौरान आयोजित हुए रंगोली प्रतियोगिता में सोमेन्द्र एंड ग्रुप टीम तथा पोस्टर प्रतियोगिता मेघा नागर विजय रही गायन में संजना खटीक व स्पीच में अंजलि तथा स्लोगन में करीना मीणा विजयी रही। एनएसएस प्रभारी डॉ निधि त्यागी ने बताया कि बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी सचिन रहा। सभी विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डॉ सर्वेश कुमार दुबे सहित अशैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.