अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के उपलक्ष में आनंद ग्राम लोनी में आयोजित अल्प विराम कार्यक्रम में उपस्थित आनंदको को मतदान करने की दिलाई शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के उपलक्ष में आनंद ग्राम लोनी में आयोजित अल्प विराम कार्यक्रम में उपस्थित आनंदको को मतदान करने की दिलाई शपथ | New India Times

आनंद विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के बी मंसारे ने बताया कि अंतराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय आनंदक अल्प विराम कार्यक्रम ग्राम लोनी के पंचायत भवन में आनंद विभाग के नोडल अधिकारी सुषमा भदोरिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें अतिथि के तौर पर जायंट्स फेडरेशन 7 के यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन,जायंट्स फेडरेशन अधिकारी डॉ फौज़िया सोडा वाला, जायंट्स सदस्य सैयदा सुमेरा अली ,जायंट्स ग्रुप बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर डॉ किरण सिंह एवं डॉ अशोक गुप्ता के साथ साथ इस विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के बी मंसारे भोपाल,जिला सम्पर्क व्यक्ति एवं मास्टर ट्रेनर संजय गुप्ता के साथ साथ म.प्र. शासन आनंद विभाग द्वारा घोषित आनंद ग्राम लोनी के आनंदक व आनंद क्लब सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा कि आनंद ढूंढने या लेने के लिए बाज़ार नहीं जाना पड़ता। है। वह प्रत्येक इन्सान के दिलो में स्वयं विद्यमान है। डॉ किरण सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के आनंद प्राप्ति की शुरुआत उसे अपने घर से करना चाहिए। सैयदा सुमेरा अली ने कहा कि जब तक इन्सान अपने ज़हन दिल और दिमाग से किसी भी व्यक्ति को अपना नहीं समझेगा तो आनंद की अनुभूति कहां से होगी।

श्री संजय गुप्ता ने कहा कि आनंद अल्प विराम सत्र में लाइफ बेलेंस दुसरो की मदद करना एवं खुद की जिसने मदद की उनके प्रति कृतज्ञ होना ही आनंद की अनुभूति है। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के बी मंसारे ने अल्प विराम सत्र में अपने खुद के जीवन के अनुभव साझा किए तथा अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस का विस्तार से महत्व बताते हुए कहा कि हमें कैसे इसका विस्तार करना है। कैसे जन जन तक इस बात को पहुंचाना है जिससे आनंद की अनुभूति प्राप्त हो। क्योंकि जिस दिन समाज में आनंद की अनुभूति हो जाएगी उस दिन से विपरीत परिस्थितियों में घटने वाली घटनाए स्वत: बंद हो जाएगी। ग्राम लोनी के उन युवकों द्वारा भी इस विषय पर प्रकाश डाला गया जिन्होंने ग्राम के वासी होने के बाद भी भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी आनंदको को मतदाता जागरूकता अभियान के पूर्व ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को डॉक्टर फौज़िया सोडा वाला ने भी संबोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.