भगोर के भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, बताते हैं भगोरिया की शुरुआत भगोर से ही हुई थी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगोर के भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, बताते हैं भगोरिया की शुरुआत भगोर से ही हुई थी | New India Times

भगोरिया महोत्सव के साथ प्रतिदिन उमंग में रम रहा है जिसमें बुजुर्ग, बच्चे युवक युवतियां, एवं महिलाएं  भगोरिया का आनंद से अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। बताते हैं भगोरिया महोत्सव की शुरुआत सर्व प्रथम इसी ग्राम भगोर से हुई थी। जो आज कई जिलों में फल फूल रहा है आज का भगोरिया ग्राम भगोर में आयोजित हुआ जिसमें झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने अपने समर्थकों के साथ गैर रैली ढोल मादल की थाप पर थिरकते हुए निकाली। भगोर के भगोरिया का आनंद अद्भुत अपनी चरम सीमा पर था झूले चक्रियों के जमावड़े में युवक युवतियां एवं बच्चों की होढ लगी थी वहीं महिलाएं एवं यूवतियो के साथ अपनी साज सजा की सामग्री लेते हुई नजर आई।‌

वही बुजुर्ग ढोल मादल के थाप पर झूमते नजर आए। बच्चे खिलौने लेने में एवं युवागण कोल्ड ड्रिंक पीने में मस्त रहे ग्राम पंचायत द्वारा भगोरिया महोत्सव की समुचित व्यवस्था की गई थी जिसमें सरपंच भूरीबेन भाबोर, सचिव भुर्जी कटारा, रोजगार सहायक विकास वर्मा, मोबिलाइजर मुन्ना मेडा, का विशेष सहयोग रहा जनपद सीईओ पीसी वर्मा ने भी आकर भगोरिया पर्व की स्थिति का अवलोकन भी किया। वही कल्याणपुर थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से समूची टीम नजर लगाएं तेनात खड़ी थी। इसी दौरान युवाओं की आपस में हुई रस्साकसी से परेशान पुलिस कर्मियों ने अपनी वास्तविकता का परिचय दिया। वही अपने रंग में रंग रहे डीजे वाहन को भी जप्त किया गया। पुलिस की पैनी नजर एवं सतर्कता के कारण पूरे भगोरिया महोत्सव में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित नहीं हुई। धूमधाम से मनाया गया भगोरिया पर्व।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.