आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग आज गुरुवार 21 मार्च 2024 इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग आज गुरुवार 21 मार्च 2024 इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग आज गुरुवार 21/03/24 को रात्रि 9:00 बजे इंदिरा कॉलोनी में परमानंद गोविंदजी वाला आडिटोरियम के पास होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख और प्रशिक्षक अधिवक्ता संतोष देवताले एवं दीपक अदमने ने बताया कि आज के सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक वरिष्ट सीए भरत बी श्रॉफ, भरत रावल, विजय दुंबानी, राजेंद्र पवार, दीपाली पंडित, नंदिनी पंडित ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे। प्रशिक्षक रविंद्र पंडित स्नेहा मुंगी द्वारा आगामी 26 मार्च से प्रारंभ हो रहे 6 दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर की जानकारी दी जाएगी और साधकों को ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। लक्ष्मण मित्तल, योगेश श्रॉफ, विजय मोटवानी, अनिल वानखेडे, भागीरथ धनगर, उमाकांत महाजन, किशोर पाटिल, प्रतिभा पाटिल ने समस्त संस्था सदस्यों और नगर वासियों से सत्संग में उपस्थित का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article