टेम्पो-बाइक में जबरदस्त टक्कर, टेम्पो चालक व बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में टेम्पो चालक लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Times

बिलाल फारूकी, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​टेम्पो-बाइक में जबरदस्त टक्कर, टेम्पो चालक व बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में टेम्पो चालक लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Timesसिद्धार्थ नगर जिला के भवानी गंज थाना अंर्तगत बढनी रोड पर तेज रफ्तार टेम्पो व बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें टेम्पो चालक व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार टेम्पो का कांच तोडते हुए टेम्पो के अंदर चला गया।​

टेम्पो-बाइक में जबरदस्त टक्कर, टेम्पो चालक व बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में टेम्पो चालक लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार टेम्पो चालक जावेद फारूकी सिद्धार्थ नगर जिला के ग्राम बसडिल्या निवासी अपनी टेम्पो लेकर माल डिलेवरी करने जा रहे था कि बाइक चालक अचानक सामने आकर टकरा गया, जिससे टेम्पो चालक जावेद फारूकी को काफी चोटें आईं और बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय रहवासियों ने आवाज सुनकर दौडे तो देखा कि जावेद फारूकी अपनी गाडी में घायल अवस्था में पडा है और नाक से खून बह रहा है। वहां के कुछ रहवासियों ने नजदीकी हास्पिटल बेवां चौराहा से ऐम्बोलेंस मंगाकर सरकारी हास्पिटल में भेजा लेकिन वहां सिटीस्कैन जैसी सुविधा ना होने के कारण बस्ती भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने जवाब देकर लखनऊ जाने के लिऐ कहा। उनके रिश्तेदार मेराज फारूकी, एहतेशाम फारूकी, बिलाल फारूकी, अब्दुल हमीद फारूकी ने प्राईवेट गाडी से लेेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए और मेडकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर उन का इलाज चल रहा है।अभी तक घायल जावेद फारूकी को होश नहीं आया है। डाक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।  उनके परिजनों का कहना है बस लोगों के दुआ की जरूरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.