बुथ जिताओ अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने ने कहा: कश्मीर से जिस धारा 370 को हटाया, उतने ही वोट बढ़ा कर बूथ जिताना है | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुथ जिताओ अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज माने ने कहा: कश्मीर से जिस धारा 370 को हटाया, उतने ही वोट बढ़ा कर बूथ जिताना है | New India Times

भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि हम चुनाव तो जीतते हैं। यह चुनाव भी निश्चित रुप से जीत रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हमको 42 प्रतिशत वोट मिले थे। हमने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी। जिसका हम बरसों से सपना देखते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटना चाहिए। उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अतिरिक्त लेना है। बीते विधानसभा चुनाव में अपने बूथ से जितने वोट मिले थे, उससे 370 वोट बढ़ाना है।
बुधवार रात 8.30 बजे सिलमपुरा में कड़ियावाड़ी के विटृठल मंदिर में यह बात भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष डाॅ. मनोज माने ने कही। उन्होंने आगे कहा- आज 13 मार्च से 22 मार्च तक का 10 दिन का अभियान है। इसमें हमें अपने बूथ को जितना है, विजय प्राप्ता करना है।

बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा के 652 बूथ है। प्रत्येक बूथ पर एक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनधि को नियुक्त किया है। मुझे सिलमपुरा के बूथ क्रमांक 83 की जिम्मेदारी दी है। संगठन ने जो दिशा-निर्देश दिए है। उसे हर रोज दो-दो घंटे बूथ पर जाकर पूरे करना है। बूथ समिति की बैठक करना है। करणीय कार्य पर चर्चा करना है। कार्यक्रम को नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू जी, पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य प्रजापति, उमा कपूर, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश पारीक, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज टंडन, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, मंडल अध्यक्ष श्री रुद्रेश्वर एंडोले, युवा नेता श्री गजेंद्र पाटिल, पार्षद स्वाति हेमेंद्र महाजन सहित अन्य पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

भाजपा-मोदी जी के लिए समर्थन मांगे

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री मनोज माने ने कहा- 50 प्रतिशत वोट बहनों का है। उनसे मिलना है। मठ-मंदिर में संत-पुजारी, मैदान पर खिलाड़ियों से मिलना है। उन्हें भाजपा और मोदीजी के लिए समर्थन मांगना है। लाभार्थियों को जिन लोगों ने भाजपा और मोदीजी का समर्थन किया है। उन्हें मोदीजी का धन्यवाद देना है।

बुरहानपुर विधायक ने विटृठल मंदिर के लिए दिए 13 लाख रुपए

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री मनोज माने जी ने कहा: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री  ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक सांसद और विधायक को विशेष निधि जारी की है। ताकि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकें। जिसके तहत सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 9 करोड़ की लागत से मोहना संगम पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित होगा। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने सिलमपुरा कड़ियावाड़ी के विटृठल मंदिर के लिए 13 लाख रुपए मंजूर किए है।

भाजपा के जो पब्लिक फेस है, उन्हें कमज़ोर, हारे बूथ को देंगे ज़िम्मेदारी

जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य। ऐसे जो बड़े नाम है हमारे। जो पब्लिक फेस है। उन्हें जिले के हारे और कमजोर बूथ देने जा रहे है। कार्यकर्ताओं के साथ वह केवल 10 दिन नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव तक सभी को जाना है। मेरा सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि आप अपने बूथ के साथ उस कमजोर बूथ को जिताने के लिए प्लानिंग तैयार करें।

जो भाजपा को वोट नहीं दे रहा, उसे भी याद दिलाए पार्टी की योजना

पूर्व विधायक व वरिष्ठ श्री रामदास शिवहरे ने कहा- जो भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देते। उनके भी घर-घर जाकर उन्हें भाजपा के दी सुविधाएं याद दिलाना है। उन्हें बताएं कि यह सुविधा भाजपा की सरकार से मिली है। मुस्लिम परिवारों में भी जाकर भाजपा के विकास गिनाएं।

जिसकी कांग्रेस में तुती बजती थी, आज वो भाजपा में आने के लिए लार टपका रहा है

भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ने कहा- जो मप्र में कांग्रेस का अध्यक्ष था। 15 महीने का मुख्यमंत्री भी रह चुका है। जिसकी कांग्रेस में एक छत्र तुती बजती थी। वो भी भाजपा में शामिल होने के लिए लार टपका रहा था। यह स्थिति ज्ञात-अज्ञात हजारों कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हो पाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article