15 मार्च को खीरी आयेंगी कमिश्नर, करेंगी जनता दर्शन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

15 मार्च को खीरी आयेंगी कमिश्नर, करेंगी जनता दर्शन | New India Times

11 से 01 बजे के बीच कलेक्ट्रेट में होगी जनसुनवाई, मौजूद रहेंगे जनपदीय अफसर। जनपद में आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्वक प्रभावशाली ढंग से निराकरण, अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए आयुक्त, लखनऊ मंडल डॉ रोशन जैकब 15 मार्च को प्रातः 11 बजे से लेकर अपरान्ह 01 बजे के मध्य कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कर जनता की समस्याओं को सुनेगी।

15 मार्च को खीरी आयेंगी कमिश्नर, करेंगी जनता दर्शन | New India Times
विज्ञापन

आयुक्त के जनता दर्शन में आमजन की दैनिक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं यथा बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, जल निकासी, दैवी आपदा, वरासत, सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जा, भूमि विवाद, विभिन्न प्रकार की पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन आदि के मामलो की सुनवाई की जाएगी। इस दिवस का आयोजन प्रभावी ढंग से एवं उच्च कोटि की संवेदनशीलता के साथ आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के सफल समाधान के दृष्टिगत किया जाएगा। इस आयोजन में जिलाधिकारी, जनपद के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वंय मौजूद रहेंगे।

15 मार्च को खीरी आयेंगी कमिश्नर, करेंगी जनता दर्शन | New India Times
विज्ञापन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article