32 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव संपन्न | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के थाना रोड कोल्ड स्टोरेज के निकट विजय कुमार संथालीया प्रांगण में श्री श्याम बाल मंडल सेवा ट्रस्ट द्वारा 32 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव धूम-धाम से संपन्न हो गया।

कार्यक्रम में कोलकाता, सूरत एवं अन्य जगहों के जाने-माने भजन गायक -गायिका द्वारा गाए श्याम भक्ति गीत में शहर के लोग झूमते रहें।

कार्यक्रम में विभिन्न तरह की झांकियां, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

मौके पर श्री श्याम बाल मंडल की सदस्या कल्पना संथलीया से पूछे जाने पर बताया कि, हम लोगों के कुल देवता ही श्याम बाबा हैं। सुश्री संथालिया ने कहा कि, हम लोगों को उन पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि श्याम महोत्सव में हम लोगों ने खूब आनंद लिया। वहीं राजेश कुमार संथालिया ने कहा कि श्याम महोत्सव हर साल होता है जिसमें श्याम बाबा के ज्योत जागरण आदी कार्यक्रम किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार संथालिया, महेश कुमार संथालीया, राजेश कुमार संथालीया ,राजेश रुंगटा,भोला खेतान, रंजना संथालीया , विनीता संथालिया, रुचि संथालीया, कल्पना संथालीया, शुभम संथालिया, हर्षित, मोहित सहित श्याम बाल मंडल के अन्य सदस्य सक्रिय थे।
श्याम महोत्सव में ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि, सभी लोग श्याम धुन में खो गए हों।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.