अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले में छठ पर्व धूमधाम से शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया है। यहां लोगों ने उगते हुए सूरज को अर्ध्य चढ़ाया।
इस अवसर पर कहलगांव भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू चौबे एवं महामंत्री सुनीता शर्मा ने उत्तरवाहिनी गंगा किनारे सतीघाट में उगते हुए सूरज को जल दिया।
इस अवसर पर जगह -जगह पानी, चाय ,आदि की व्यवस्था समाजसेवी संस्थाओं और निजी लोगों ने भी स्वेच्छा से किया था। कहलगांव पुरानी बाजार में स्वेच्छा से स्टॉल लगाए सुखदेव प्रसाद शाह एवं अजय शर्मा ने बताया कि, छठ पर्व में इस तरह का स्टॉल लगाकर आत्म संतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर महामंत्री सुनीता शर्मा ने गांव में सुख- चैन की कामना की।
